मेरे लिए प्यार के मायने हमेशा से ऐसे नहीं थे मैने तुमसे ही ये समझा है के प्यार का मतलब जाने देना भी होता है। हा कभी मुझे खुद पर गुस्सा भी आता है के ऐसे मैने क्यों किया, फिर तुम्हे याद करके मुस्कुरा देता हु ।
मेरे बाद अब अगर तुम्हे किसी से प्यार हो तो उस प्यार से कभी डरना नहीं उसे पूरे दिल से अपना लेना उसके साथ अपनी हंसी बांटना कभी वक्त कठिन हो तो उसका हाथ थामे रखना ।
कभी मेरी यादें तुम्हारे दरवाजे पर दस्तक दे तो मेहमान की तरह थोड़ी देर उन्हें बैठा लेना पर कभी अपनी मंज़िल का रास्ता नहीं बदलने देना।
कभी कही मेरा जिक्र आये तो आँखे नम करने की जरूरत नहीं ,
बस एक छोटी सी मुस्कान के साथ मुझे याद कर लेना और फिर उसी मुस्कान को अपने मासूम से चेहरे पर सजाए रखना , अपनी जिंदगी को जी भरकर जीना ।
मेरा प्यार तुम्हे रोकने के लिए नहीं था हर हाल में तुम्हे बस खुश रखने के लिए था।
अब कभी अपने फैसलों पर सोचना नहीं न रात रात भर जागने की जरूरत है न किसी पछतावे की, तुमने जो किया वही सबके लिए सही था यही सोचकर मुस्कान के साथ आगे बढ़ना ।
मुझे तुमसे किए कुछ वादे अभी निभाने बाकी है।
मेरी सफलता का तुम्हारा सपना भी अभी अधूरा है
हमारा प्यार शायद कभी एक दूसरे के साथ रहने के लिए नहीं बल्कि उससे भी बढ़कर है एक दूसरे को आगे लेकर जाना दोनों साथ में आगे बड़े अपनी जिंदगी को एक आदर्श बनाए।
हमारी बातें बंद हुई है न कोई झगड़ा न हे एक दूसरे के लिए कोई बुराई
है तो दुआये और प्यार हमेशा ऐसे ही जैसे हमेशा से था ।
मै मिलूंगा फिर तुमसे एक अच्छे दोस्त की तरह फिर से मगर उससे पहले तुम्हे अपने आप को संभालना है ।
मेरी हर दुआ में तुम्हार जिक्र है मै पास नहीं हु साथ हमेशा हु।
अगर तुम्हे पा लेते तो किस्सा खत्म हो जाता, अब जो तुम्हे खोया है। ..........
तुम हँसते मुस्कुराते रहना खुश रहना किसके साथ हो ये मेरा मसला नहीं।
तुम्हारी एक किताब में एक पंक्ति थी जो इस जन्म बिछड़ गए वो अनअनन्त कल तक बिछड़ गए,
पर अगले जन्म तुम जल्दी आ जाना मैं अपनी सारी शिकायते यही छोड़ के जाऊंगा यकीन मानो मैं खुश हु पर जब तुम साथ थे वो पल वो महीना वो साल एक तरफ हज़ार शिकायते है मुझे तुमसे पर वो कुछ पल की तेरी देखभाल एक तरफ।
एक आखिरी दफा आऊंगा तुम्हारे पास बिना किसी सवाल के बिना किसी शिकायत के...........

Post a Comment